द्वाराहाट में भी हड़ताल पर रहेंगे एनएचएम कर्मचारी

Spread the love

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से कार्य बहिष्कार रहेगा। सोमवार को संविदा कर्मचारियों ने बैठक के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी ड़ रविशंकर को इस आशय का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर आकस्मिक सेवाओं का भी बहिष्कार किया जायेगा। यहां ब्लक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, ड़ सीएस भट्ट, चंदन सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह बिष्ट, जगदीश गिरी, योगेश भट्ट, अजय तिवारी, तारा चंद्र तिवारी, ललिता अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *