चम्पावत। एनएचएम कर्मचारियों के पहले चरण का चार दिनी कार्य बहिष्कार संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन कर्मचारियों ने बांह में काला फीता बांध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने चार घंटे कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारी मंगलवार से दो दिन तक होम आइसोलेशन में रह कर विरोध जताएंगे।कर्मचारियों ने नौ सूत्रीय मांग नहीं माने जाने तक आंदोलन करने का ऐलान किया। संगठन जिलाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रह है। प्रदर्शन करने वालों में संरक्षक संजय पांडेय, डीपीएम गौरव पांडेय, दिनेश थ्वाल, मुकेश तड़ागी, मदन राणा, हरीश पांडेय, हेम बहुगुणा, जीवन बगौली, शिव प्रसाद उपाध्याय, अमित जोशी शामिल रहे।