रस्सा-कस्सी में निधि ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में खेल दिवस के मौके पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. पीएस राणा ने किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के हाकी खेल के प्रति समर्पण व देश को दिये गये योगदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कहा कि खेल का जीवन में बहुत महत्व है। यह न केवल नीरसता को दूर कर मनोरंजन प्रदान करता है, बल्कि प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा करता है। यह शारीरिक क्षमता बढ़ाने में, सामाजिक, मानसिक, मनोरंजनात्मक विकास कर नई स्फूर्ति जगाता है। प्रतियोगिताओं के तहत वालीबाल में रोहित, करण, सूरज, शुभम, कुलदीप व अक्षित की टीम विजयी रही। बालक वर्ग की रस्सा-कस्सी में रोहित, करण, आयुष, सूरज कुमार, अक्षित, दीपांशु, शुभम, विशाल व आदित्य बिष्ट की टीम जीती। बालिका वर्ग की रस्सा-कस्सी में निधि, श्रद्धा, काजल, शिखा, दीपांशी, साक्षी, खुशी गुप्ता, संजना, ईशा, अंशिका, सुप्रिया की टीम विजयी रही। म्यूजिकल चेयर रेस में संजना रावत प्रथम व ईशा द्वितीय रही। इस मौके पर फार्मेसी के प्राचार्य डा. के. सरवानन, सहायक कुलसचिव अरुण कुमार, डा. अनुज, डा. दिव्या, राहुल राजपूत, गुरजंट सिंह, विकास पाल, शैलेश, सुमन, रक्षन्दा, उज्जवल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *