नृत्य प्रतियोगिता में नीलगिरी सदन रहा अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बलभद्रपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान नीलगिरि सदन ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राधानाचार्य नितिन भाटियान ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कक्षा पांच से लेकर आठवीं कक्षा के छात्रों ने लोकगीतों पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी। शिवालिक सदन ने गुजराती, नीलगिरि सदन ने गढ़वाली, हिमालयन सदन ने मराठी व अरावली सदन ने राजस्थानी लोकगीतों पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। नृत्य प्रतियोगिता में नीलगिरि सदन ने प्रथम और अरावली व शिवालिक सदन ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *