उत्तराखंड

निम के माउंटेन टैरेन बाइकिंग दल रुद्रप्रयाग में स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) का माउन्टेन टैरेन बाइकिंग अभियान दल रविवार को रुद्रप्रयाग पहुंचा जहां पुलिस कार्यालय में दल का स्वागत किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे द्वारा झंडी दिखाकर दल को रुद्रप्रयाग से आगे के लिए रवाना किया गया। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई वाइब्रेंट विलेज स्कीम को लेकर सीमा के साथ जुड़े हुए गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने एवं लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरुक करने के उद्देश्य से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी का एक दल माउन्टेन टैरेन बाइकिंग अभियान पर रवाना है। 26 जून से शुरू हुए अभियान को लेकर दल रविवार रुद्रप्रयाग पहुंचा। पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने दल का स्वागत किया। दल के सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त करने के बाद अभियान की विस्तृत जानकारी ली गई। इस दल का नेतृत्व कर रहे मेजर देवल वाजपेयी (उप प्रधानाचार्य निम) द्वारा जानकारी दी गई कि वाइब्रेंट विलेज स्कीम में अभियान शुरू हुआ है। सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार, स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन को बढ़ाने और स्वस्थ भारत अभियान में युवा वर्गों में साहसिक क्रियाकलापों के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने, युवाओं के बीच साहसिक क्रियाकलापों के उचित लोकाचार को बढ़ावा देना है। साथ ही लोगों को नशें के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया जा रहा है। यह अभियान 26 जून को जदांग घाटी से शुरू होकर हर्षिल, उत्तरकाशी, लम्बगांव, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग पहुंचा है। यह अभियान उत्तराखण्ड राज्य के 11 जिलों से गुजरते हुए जाएगा, जिसमें पूरी टीम द्वारा करीब 1062 किलोमीटर की साइक्लिंग की जाएगी। अभियान के दौरान 1 जुलाई को गढ़वाल विश्वद्यालय श्रीनगर के छात्रों व विश्वविद्यालय प्रबन्धन के साथ चर्चा की गई। आगामी 5 जुलाई को कुमायूं विश्वविद्यालय के छात्र व प्रबन्धन के साथ भी चर्चा की जाएगी। अभियान 17 जुलाई तक चलेगा। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल भी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!