हरकी पैड़ी पर हुड़दंग करने में नौ गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर हुड़दंग करने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में चालान किया है। वहीं गंगा घाट पर गंदगी करने वाले 23 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देश के बाद हरिद्वार में चलाए जा रहे ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस गंगा घाटों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार रात पुलिस ने 9 लोगों को घाट पर हुड़दंग करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने नाम छोटा पुत्र इंदर निवासी सहारनपुर यूपी, दीपक पुत्र सुखबीर निवासी हिसार हरियाणा, दिनेश पुत्र सुखवीर निवासी बडेसर, भिवानी हरियाणा, सुरेश पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम खंडा थाना मुहाना सदर जिला सोनीपत हरियाणा, अजय पुत्र राजेंद्र निवासी सोनीपत हरियाणा, संदीप पुत्र दलबीर, रवि पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम डाबला थाना सदर यमुनानगर हरियाणा, राजीव पुत्र अंगूर चंद और दीपक कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी यमुनानगर हरियाणा बताया है। चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि हुड़दंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *