10 नवंबर से दो दिसंबर तक मुंबई ऐयरपोर्ट पर नौ यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव

Spread the love

-ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए इन लोगों के सैंपल भेजे गए हैं जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए
मुंबई, एजेंसी : कर्नाटक में ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले मिलने के बाद अब मुंबई में डर फैल गया है। 10 नवंबर से दो दिसंबर के बीच मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाले नौ अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट था या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा जयपुर में दक्षिण अफ्रीका से आए चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर है। इन लोगों के सैंपल भी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज गए हैं।
देश भर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर अफ्रीकी देशों से आने वाले लोगों की कड़ी निगरानी की जा रही है। सभी के टेस्ट हो रहे हैं और पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट की दस्तक के बाद सतर्कता और बढ़ गई है। बता दें कि भारत में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले सामने आ चुके हैं। यह दोनों केस कर्नाटक में पाए गए हैं। इनमें से एक बुजुर्ग शख्स है, जबकि दूसरा एक स्वास्थ्य कर्मचारी है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों को भी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *