पिथौरागढ़()। बरम निवासी एक व्यक्ति इनवेस्टमेंट के नाम पर 5 लाख 58 हजार 800 रुपये की ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने जौलजीबी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से इनवेस्टमेंट का लालच देकर अलग-अलग तिथियों में उससे 5 लाख से अधिक की धनराशि ठग ली। पुलिस ने मामले में धारा 318(4) बीएनएस व 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान अलग-अलग राज्यों के नौ अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई है। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने एक अभियुक्त मणिपुर के अवांग निवासी वैखोम जॉलीसन को नोटिस जारी किया है। जांच टीम में अपर एसआई हेम चन्द्र सिंह और कमल तुलेरा शामिल रहे।