श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर के घंडियाल देवता मंदिर प्रांगण में 15 दिसंबर से नौ प्रहरीय हवन का आयोजन किया जायेगा। लोस्तु घंडियालधार घंटाकर्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष सते सिंह भंडारी और सचिव उमेद सिंह मेहरा ने बताया कि 12 वर्ष के बाद होने वाली पूर्ण कुम्भीय जात के बाद 3 वर्ष के उपरांत घंडियाल देवता के मंदिर प्रांगण में 15 से 16 दिसम्बर तक नौ प्रहरीय हवन का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भगवान घंडियाल देवता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। (एजेंसी)