किसान मेले में राज्य के नौ प्रगतिशील षक सम्मानित

Spread the love

रुद्रपुर। जीबी पंत विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला एवं षि उद्योग प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के नौ प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इन किसानों ने खेती में नये तरीकों के विकास के जरिये उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। गुरुवार को पंत विवि में 111वें किसान मेले ‘षि महाकुंभ के उद्घाटन अवसर पर ढाकी देहरादून निवासी प्रगतिशील षक परमवीर सिंह सिरोही, विशिष्ट अतिथि किसान आयोग के उपाध्यक्ष एवं कुलपति ड़ तेज प्रताप ने खेती में अभिनव प्रयोग करने वाले नौ प्रगतिशील षकों को प्रतीक चिह्न व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों और कुलपति ने इन किसानों को सम्मानित करने के साथ अन्य किसानों को भी प्रगतिशील तरीकों, अर्गेनिक खेती और व्यावसायिक खेती से जोड़ने की अपील की।
इन्हें मिला सम्मान
-रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम सिसौं जखोली निवासी अनीता देवी
-चम्पावत जिले के ग्राम कोयाटी गूंठ लोहाघाट निवासी रघुवर दत्त राय
-हरिद्वार जिले के ग्राम ब्रह्मपुर नारसन निवासी दीपक कुमार
-पिथौरागढ़ जिले के ग्राम पाताल पोखरा के चंद्रवल्लभ कापड़ी
-चमोली जिले के ग्राम पूर्णा देवाल निवासी रमेश राम
-नैनीताल जिले के ग्राम गंगापुर दौलतपुर निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट
-देहरादून के ग्राम धर्मावाला विकासनगर निवासी रामेश्वर सिंह
-अल्मोड़ा जिले के ग्राम थापला मासी चौखुटिया के दीपक शर्मा
-ऊधमसिंह नगर से ग्राम गढ़ी इंद्रजीत प्रतापपुर निवासी जसवीर सिंह

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *