पानी के टैंक में डूबने से नौ साल के मासूम की मौत

Spread the love

अल्मोड़ा। कलेक्ट्रेट से लगे तलाड़बाड़ी में पानी के टैंक में डूबने से एक नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कार्तिक बिष्ट पुत्र हरीश बिष्ट गुरुवार शाम चार बजे से लापता था। माता और पिता मजदूरी करने के लिए दूसरे गांव गए हुए थे। घर लौटे तो कार्तिक नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। लोगों को जानकारी मिली तो सभी कार्तिक की तलाश में जुट गए। रात करीब दस बजे बच्चे का शव पास में निर्माणाधीन पार्किंग में बने पानी के खुले टैंक में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों और गांव वालों में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को गांव में लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि ऋतिक अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था। इसी दौरान वह टैंक में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले पर बेस चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *