नौवां नयारघाटी महोत्सव 26 से

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नयारघाटी पंचायत महोत्सव 26 दिसम्बर से शुरू होगा। मंगलवार से होने वाले नौवें पंचायत महोत्सव के पहले व दूसरे दिन स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता जगदंबा डंगवाल ने बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन 28 दिसंबर को लोक गायक अमित सागर टीम, 29 को लोक गायिका इंद्र आर्य रेनु बाला प्रस्तुति देंगी। 30 को वैदिक जागरण सम्राट मंगलेश डंगवाल व लोक गायक गजेंद्र राणा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *