जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से श्रीनगर विधानसभा के पैठाणी में मंगलवार को अटल स्मृति कार्यक्रम के तहत मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन बालिका वर्ग में निशा और बालक वर्ग में कुलदीप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने वर्चुअल रूप से किया। मैराथन में बालिका वर्ग में निशा प्रथम, राखी द्वितीय रही। जबकि बालक वर्ग में कुलदीप सिंह ने प्रथम, भीम सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश नेगी राठी, संयोजक कमल कंडवाल, सह-संयोजक प्रेम सिंह, बलबीर सिंह, प्रियंका रावत, दरमान सिंह मंडल आदि मौजूद रहे। वहीं विकासखंड कोट के जीआईसी घिंडवाड़ा में दो दिवसीय स्थानीय जनप्रतिनिधि खेल महाकुंभ का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान सीनियर वर्ग की कबड्डी में राइंका घिंडवाड़ा का दबदबा रहा। जबकि राइंका दोंदल की टीम उपविजेता रही। जूनियर वर्ग की 60 मी. दौड़ में सुमित व राधिका ने बाजी मारी। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुभाष कुमार, ग्राम प्रधान कापड़ रजनी देवी, खेल संयोजक जोत सिंह राणा, दामिनी रौथाण आदि मौजूद रहे।