निकाय और लोस चुनाव में दर्ज कराए जिला पंचायत से बड़ी जीत रू ड़ निशंक

Spread the love

 

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद ड़ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जिस प्रकार जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उसी प्रकार सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर नगर निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में दर्ज करानी है। सभी अपने दायित्व को ईमानदारी और निष्ठा से निभाते हुए भाजपा को आगे लेकर जाने का कार्य करेगे। यह बातें ड़ निशंक ने प्रदेश पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के स्वागत कार्यक्रम में कही। शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त भाजपा मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ड़ निशंक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और सभी को बधाई दी। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से आशा करता हूं कि सभी अपने दायित्व का निष्ठपूर्वक पालन करेंगे। सेवा ही संगठन के मूल भाव को चरितार्थ करते हुए आगे बढ़ाने का काम करेंगे। वही पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए सभी से आपस में सामंजस्य बनाकर पार्टी को सुदृढ़ करने का आवाह्न किया। कार्यक्रम के दौरान शैलेंद्र बिष्ट, संदीप गोयल, आशु चौधरी, राजीव शर्मा, अमरीश गर्ग, रविंद्र कटारिया, अभिमन्यु सिंह, चौधरी अजीत सिंह, सहदेव पुंडीर, सीताराम भट्ट, महेंद्र धीमान, मुनीश पाल, रीता चमोली दीपिका राठौर, दीपांशु विद्यार्थी, तरुण चौहान, विकास तिवारी, लव शर्मा, जितेंद्र चौधरी, निर्मल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *