एनआईटी श्रीनगर का दीक्षांत समारोह 4 नवंबर को

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, उत्तराखंड (एनआईटी) का चतुर्थ दीक्षांत समारोह आगामी 4 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा शिक्षाविद् एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के एमेरिटस प्रो. चंद्रशेखर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
एनआईटी के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि 4 नवंबर को संस्थान के पॉलिटेक्निक परिसर स्थित सभागार में एनआईटी श्रीनगर संस्थान का चौथा दीक्षांत समारोह होगा। कहा राज्यपाल ने निमंत्रण को स्वीकार करते हुए बतौर मुख्य अतिथि दीक्षांत समारोह में शामिल होने की सैद्धांतिक रूप से सहमति प्रदान कर दी है। कहा कि समारोह के लिए संस्थान में इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन के सफल संचालन के लिए 16 समितियों के संयोजक बनाए गए हैं। समारोह में 114 छात्रों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। जिसमें 90 बीटेक, 14 एमटेक और 10 पीएचडी के छात्र शामिल हैं। बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र रोहित सिंह नेगी को सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने पर डायरेक्टर्स स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसके साथ-साथ बीटेक प्रोग्राम के 5 छात्रों एवं एमटेक प्रोग्राम के 4 छात्रों को सम्बंधित विभाग में सर्वाधिक सीजीपीए अर्जित करने के लिए स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इस वर्ष पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत एक छात्र को डिप्लोमा की डिग्री भी दी जाएगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *