ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस पहन छा गईं ‘लापता लेडीज की नितांशी गोयल, खूबसूरती देख हो जाएंगे दीवाने

Spread the love

लापता लेडीज जैसी बेहतरीन फिल्म से रातों-रात कामयाबी हासिल करने वाली यंग एक्ट्रेस नितांशी गोयल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अपनी एक्टिंग स्किल्स से दर्शकों का दिल जीतने वाली नितांशी अब अपने शानदार फैशन सेंस और स्टाइलिश अवतार से भी सबको इंप्रेस कर रही हैं.
नितांशी ने एक बेहद खूबसूरत व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस पहना है. एक बार फिर फैंस के दिल में उतर गया है और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. नितांशी गोयल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं.
नितांशी के लेटेस्ट लुक को देखकर कोई भी इस हसीना से अपनी नजरें हटा नहीं पाएगा. इन तस्वीरों में नितांशी ने एक व्हाइट एलिगेंट फ्लोरल बॉडीकॉन पहना है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं. यह आउटफिट उन पर बहुत जच रहा है. नितांशी ने अलग-अलग पोज देते हुए ये पिक्चर्स शेयर की हैं.
जानकारी के मुताबिक, नितांशी ने यह आउटफिट एक अवॉर्ड शो के लिए पहना था, और वाकई उनका यह फैशन सिलेक्शन बहुत शानदार था. एक्ट्रेस इस ड्रेस में बेहद क्यूट और मासूम लग रहीं हैं.
इस गाउन के नीचे बेहद बारीक और शानदार डिजाइन की गई है. इसमें बेहतरीन थ्रेड वर्क का उपयोग करते हुए फ्लोरल पैटर्न बनाए गए हैं, जो इस ड्रेस की सुंदरता पर चार चांद बना रहा है. इस डिजाइन ने नितांशी के पूरे लुक में एक रॉयल और फेमिनिन टच जोड़ दिया है.
इस खूबसूरत आउटफिट को कैरी करते हुए नितांशी ने अपनी लीन बॉडी को भी बखूबी फ्लॉन्ट किया है. नितांशी ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक बेहद क्लासी और आकर्षक नेकपीस कैरी किया. इस नेकपीस में मल्टीकलर के स्टोंस लगे हुए हैं.
वहीं, मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो नितांशी ने इसे सिंपल लेकिन खुद को ग्लैमरस दिखाया है. उन्होंने सॉफ्ट पिंकिश मेकअप चुना, जो उनकी नैचुरल ब्यूटी को उभार रहा था. खुले, वेवी बालों के साथ उन्होंने अपना यह लुक कंप्लीट किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *