केजरीवाल से मिलने पहुंचे नीतीश-तेजस्वी; बोले- विपक्षी पार्टी एक साथ आकर केंद्र के अंदर सरकार को बदले

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अधिक से अधिक विपक्षी पार्टियों को एकजुट करेंगे।
दोनों मुख्यमंत्रियों ने एक साथ आकर कहा कि इस वक्त देश बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आजादी के बाद की सबसे भ्रष्ट सरकार आज देश के अंदर है। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि सभी विपक्षी पार्टी एक साथ आकर केंद्र के अंदर सरकार बदले और ऐसी सरकार आनी चाहिए जो देश को विकास दे सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *