नियमों के उल्लंघन पर 11 लोगों पर कार्रवाई

Spread the love

अल्मोड़ा। थाना पुलिस का नियम तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने नियम तोड़ रहे 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 4 हजार 400 का जुर्माना वसूला। जबकि शराब पीकर सार्वजनिक स्थलों में शांति भंग कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यातायात के नियमों के उल्लंघन पर 7 वाहन चालकों का चालान कर उनसे कुल 3 हजार 500 जुर्माना वसूला गया है। जबकि सार्वजनिक स्थानों में शराब पीकर शांति भंग करने और उत्पात मचाने पर ताकुला के मनमोहन सिंह को गिरफ्तार आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही कोविड-19 के नियमों का उल्लघंन कर सामाजिक दूरी और मास्क नहीं पहनने पर 3 लोगों का चालान करते हुए जुर्माना वसूला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *