नियमों के उल्लंघन 37 लोगों पर कार्रवाई

Spread the love

अल्मोड़ा। पुलिस की नियमों के उल्लंघन कर रहे लोगों पर कार्रवाई जारी है। मंगलवार को भी थाना पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 37 लोगों पर नियमों के उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। 11 हजार 650 का जुर्माना भी वसूला गया। थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे 12 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए गए हैं। इसमें 6 हजार 500 रुपया नगद जुर्माना भी वसूला गया है। इसके साथ ही दो वाहन चालकों के चालान न्यायालय को भेजे गए हैं। जबकि शराब पीकर गांव में उत्पात मचा रहे ग्राम मढ़ी और भाट नयाल ज्यूला से दो लोगों को गिरफ्तार कर जरूरी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों और बाजार क्षेत्र में बिना मास्क पहने घूमने वालों और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वाले 22 लोगों के चालान कर जुर्माना वसूला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *