नाकोट निंगलानी की महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। सरकार की ओर से संचालित होने वाली आवास संबंधी विभिन्न योजनाओं पर नाकोट निंगलानी के महिलाओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि शासन स्तर से कई योजनाएं संचालित होती हैं, लेकिन लाभ उन्हें नहीं मिलता। मानसून काल सिर पर है, घरों की छतें टपक रही हैं। कभी भी कोई अनहोनी घट सकती है। डर के साए में वे रात गुजारने को मजबूर हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पुष्पा देवी, तुलसी देवी, कवीता देवी, मंजू देवी, हीरा देवी, पुष्पा देवी, बसंती देवी ने कहा कि मानसूनकाल में उनके लिए घर पर रहना मुश्किल हो गया है। घर कच्चे हैं, इससे बारिश का पानी टपक कर अंदर पहुंच रहा है। कहा कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के दौरान डर के मारे वे सो भी नहीं पाते। लंबे समय से वे प्रशासन से मकान की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। महिलाओं ने प्रशासन से कच्चे घरों को दुरस्त करने को कहा है। कहा अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *