ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बीरोंखाल ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश बिष्ट के कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने और अनुशासनहीनता करने पर उनके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अविश्वास प्रस्ताव पास कर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, अनुशासन समिति अध्यक्ष नव प्रभात को ज्ञापन भेजा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि बीरोंखाल ब्लाक अध्यक्ष पार्टी विरोधी हैं, मामला संज्ञान में आ गया हैं। शीघ्र ही बीरोंखाल में पार्टी कार्यकर्ताओं की सहमति से नया अध्यक्ष चुना जाएगा।
विकासखंड बीरोंखाल सभागार में महिपाल शाह की अध्यक्षता वाली बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में ब्लाक अध्यक्ष जगदीश बिष्ट को हटाने की मांग की। कांग्रेस वरिष्ठ नेता डा. जयदेव सिंह नेगी ने कहा कि ब्लाक अध्यक्ष पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं इससे ब्लाक का संगठन मजबूत नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि यदि उन्हें नहीं हटाया गया तो लोकसभा चुनावों में पार्टी को दिककत हो सकती हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को भेजे ज्ञापन में कहा कि कार्यकर्ताओं की सहमति से शीघ्र बीरोंखाल का नया ब्लाक अध्यक्ष बनाया जाया। जिससे कांग्रेस पार्टी बीरोंखाल में एकजुट हो सके। इस अवसर पर न्याय पंचायत अध्यक्ष डुमैला सरत सिहं, उमेश्वर सिहं रावत, महिपाल सजवाण, राजेश रावत, रोहित सिंह, विवेक सजवाण, देवेन्द्र सिंह नेगी, नागेन्द्र शर्मा, मंगल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, महाबीर सिंह, शिवदर्शन सिंह, विशम्बर सिंह रावत, मान सिंह, नंद किशोर, बाल सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *