सीएचसी भवाली में नहीं महिला डक्टर

Spread the love

हल्द्वानी। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक नही होने से नगर व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो की महिलाओ को हल्द्वानी नैनीताल के चक्कर लगाने पड़ रहे। पूर्व में महिला चिकित्सक होने से महीने में 10 से 15 शिशुओं का जन्म यहां होता था। जिससे महिलाओं को दूर हल्द्वानी के चक्कर नही लगाने पड़ते थे। सभी सुविधा सीएचसी में उपलब्ध थी। लेकिन अब महिला चिकित्सक नही जोन से महिलाएं परेशान हो रही है। गर्भवती महिलाओं को मात्र चेकअप के लिए हल्द्वानी जाना पड़ता है। जिसके लिए उन्हें समय के साथ आने जाने में 1 हजार रुपए से अधिक खर्च करने पड़ते हैं। दरसल पूर्व में चिकित्सा अधिकारी ड अरीता सक्सेना प्रशासनिक कार्यो के साथ ही महिलाओं को अच्टे इलाज के साथ बेहतर परामर्श देती थी। जिससे पहाड़ की 5 हजार से अधिक आबादी को इसका लाभ मिलता था। पीजी के लिए जाने के बाद सीएचसी में महिला चिकित्सक नही आ पाई। जिससे गर्भवती महिलाओं के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। शनिवार को रामगढ़ क्षेत्र से आई महिलाओं आशा देवी, उमा ने कहा कि पहले महिला चिकित्सक होने से कही जाना नहीं पड़ता था। अब अल्ट्रासाउंड यहां होता है। अन्य उपचार के लिए हल्द्वानी नैनीताल जाना पड़ रहा है। कहा कि महिला चिकित्सक जल्द आये जिससे परेशानी से टुटकारा मिले।
महिला चिकित्सको की बहुत कमी है। डिमांड की है, बहुत लोग पीजी करने गए हैं। जैसे ही नियुक्तियां होंगी वैसे ही पद भरे जाएंगे। बांड के जरिये भी भरे जाने हैं। -स्वेता भंडारी, प्रभारी सीएमओ हल्द्वानी(आरएनएस)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *