नहीं लगानी पड़ेगी देहरादून की दौड़, कोटद्वार में जल्द खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर से मुलाकात करते हुए कोटद्वार व गोपेश्वर में पासपोर्ट कार्यालय खुलवाने की मांग की है। यदि कोटद्वार में जल्द पासपोर्ट कार्यालय खुल जाता है तो शहरवासियों को देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिससे उनका धन व समय दोनों बचेगा।
बलूनी ने कहा कि इससे उत्तराखंड के छात्रों और नौजवानों को सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड के मेधावी छात्र और होनहार युवा वैश्विक स्तर पर दखल रखते हैं, पासपोर्ट कार्यालय खुलने से उन्हें यह सुविधा अपने क्षेत्र में ही प्राप्त होगी और उन्हें दूर के पासपोर्ट कार्यालय जाने से होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी तथा समय व धन की बचत होगी। सांसद बलूनी ने कहा कि मोदी का तीसरा कार्यकाल आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने, उनकी अपेक्षा और आकांक्षाओं को पूरा करने का है। सांसद बलूनी ने कहा कि विदेश मंत्री ने उनके अनुरोध को सकारात्मक रूप में लिया है और भौगोलिक विषमताओं को देखते हुए आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही मंत्रालय इस पर कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *