कोरोना के खिलाफ लड़ाई में संसाधनों, दवाइयों और उपकरणों की कमी नहीं होगी: महाराज

Spread the love

नौगांवखाल चिकित्सालय में आक्सीजन कंसटे्रक्टर भेंट किया
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल को एक ऑक्सीजन कंसटे्रक्टर भेंट किया। इस मौके पर मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई सबके सहयोग से जीतेंगे। सब लोगों को एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। जिसमें हौसले और साहस के साथ मनोबल भी ऊंचा रखना आवश्यक है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से 2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी का पालन करने का भी आह्वान किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि विधानसभा में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में संसाधनों, दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर एकेश्वर मंडल अध्यक्ष सत्यराज नेगी, ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, डॉ. मनमोहन घिल्डियाल, प्रधान नौगांव नरेंद्र पांथरी, भूमाराम पांथरी, बीरेंद्र बमोला, पूर्व प्रमुख सोहन सिंह रावत, महिपाल सिंह, स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. जफरियाब फारूक, डॉ. निकिता धस्माना, डॉ. भावना बिष्ट, डॉ. नीतिका चौधरी, महाराज के सुपुत्र सुयश रावत और पुत्रवधू मोहिना कुमारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *