जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। कल्जीखाल ब्लॉक में नामांकन के लिए सात अलग-अलग केंद्र बनाएं गए है। गुरूवार को दूसरे दिन ग्राम प्रधान पद के 40 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कराया। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। गुरूवार को 65 नामांकन पत्र खरीदे गए।
पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए है। वहीं अंतिम प्रकाशन के बाद जहां-जहां सीटों पर फेर बदल किया गया है। जहां एससी महिला, ओबीसी महिला ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य आरक्षित की गई है उन राजस्व ग्रामों में प्रत्याक्षी ढूंढ के भी नहीं मिल रहे है। क्योंकि महिला प्रत्याक्षी को मायका पक्ष का जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। जबकि नामांकन आवेदन करने का समय बहुत कम है। जबकि जाति प्रमाण पत्र सीएससी सेंटरों से आवेदन किया जाता है। निर्गत समय में 15 दिन का समय लगता है। यह समस्या विकासखंड कल्जीखाल की ही नहीं बल्कि जनपद की उन सभी आरक्षित सीटों पर है। जहां-जहां महिला ओबीसी और एससी महिला आरक्षित हुई है। इस संबंध में आरओ कल्जीखाल अरविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाया गया है। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं, ताकि प्रत्याशियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।