राप्राशिसं जिला इकाई की नामांकन प्रक्रिया शुरू

Spread the love

बागेश्वर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 21 पदों पर प्रतिनिधि सदस्यों ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद वापसी की प्रक्रिया होगी। उसके बाद चुनाव होगा। शिक्षक भवन में सोमवार को निर्वाचन अधिकारी प्रदीप गड़िया, भुवन जोशी व रघुनाथ मेहरा की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। मंगलवार को पहले सत्र में अधिवेशन तथा दूसरे सत्र में चुनाव प्रक्रिया होगी। इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक गोविंद सिंह बोरा, भुवन ममगई, राजेंद्र भैसोड़ा, तीनों ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री तथा कोषाध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *