जसपुर में छीपी बिरादरी सदर के नामांकन आज होंगे

Spread the love

काशीपुर। मुस्लिम छीपी वेलफेयर सोसायटी छीपी बिरादरी के सदर के चुनाव के लिए आज से नामांकन पत्र भरे जायेंगे। कल नाम वापसी तो 20 मार्च को वोट डाले जायेंगे। मोहल्ला चौहनान के लिए बिरादरी के लोग ही मतदान कर अपना सदर चुनेंगे। शपथ ग्रहण 27 मार्च को रात नौ बजे जामा मस्जिद चौक पर होगा। चुनाव अधिकारी इस्लाम सहारा, अतीकुर्ररहमान रहबर ने बताया कि बिरादरी का सदर मोहल्ला चौहनान से चुना जायेगा। सदर चुनाव के लिए मोहल्ले के मदरसे में 13 मार्च यानि आज नामांकन भरे जायेंगे। कल नाम वापसी तो 15 को चुनाव चिह्न दिये जायेंगे। 20 मार्च को सुबह आठ बजे से मदरसे में ही मतदान होगा। दोपहर बाद मतगणना की जायेगी। उसके बाद सदर चुना जायेगा। बताया कि सेक्टरों का चुनाव भी करा लिया गया है। नायब सदर, सेक्रेटरी, नायब सेक्रेटरी, खंजाची के पदों पर चुनाव मोहल्ला छीपीयान मदरसा बदरूलऊलूम में होगा। नामांकन 16 मार्च, नाम वापसी 17 मार्च, 18 मार्च को चुनाव चिह्न दिये जायेंगे। 21 मार्च रात नौ बजे से मतदान होगा। इसी रात में मतगणना कराकर परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *