गैरसैंण व चांदपुर गढी भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

Spread the love

चमोली। गैरसैंण एवं चांदपुर गढी मंडलों की भाजपा कार्यकार्तओं की बैठक कर्णप्रयाग विधान सभा प्रभारी राकेश जोशी ने ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से मिशन 2022 में जुटने का आह्वान करते हुये बूथ लेबल एवं शक्ति केंद्र तक संगठन का मजबूत करने का आह्वान करते हुये राज्य एवं केंद्र सरकार की जनउपयोग योजनाओं को आम जन तक पहुंचने की अपील की। बताया कि कर्णप्रयाग विधानसभा का वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन शीघ्र ही प्रस्तावित है, जिसमें प्रदेश स्तर के भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। जोशी ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता के आधार पर पार्टी कार्य कर रही है। कर्णप्रयाग विधानसभा प्रभारी ने गैरसैंण नगर मंडल, गैरसैंण ग्रामीण मंडल की बैठक के बाद गैरसैंण विकासखंड की अन्य तहसील आदिबदरी में चांदपुर गढी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, प्रमुख शशि सोरियाल, पूर्व नपंअ गंगा पंवार, टीका प्रसाद, विनोद नेगी, महावीर रावत, मंगल नारायण, गैणा सिंह गंगा सिंह, नवीन बहुगुणा, विरेन्द्र प्रभु, मनोज चौहान सहित कई भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *