गैरसैंण स्थायी राजधानी को नंदप्रयाग पहुंचा पैदल मार्च

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली। गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाने को लेकर गोपेश्वर से गैरसैंण पद यात्रा का कारवां बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को गोपेश्वर से रवाना यह यात्रा दल शनिवार को नन्दप्रयाग पहुंचा। इस दौरान दल ने नंदप्रयाग और कस्बों में जन सम्पर्क कर एक राज्य एक राजधानी की बात कही। शनिवार को इस पद यात्रा दल के सदस्यों ने नन्दप्रयाग संगम पर गैरसैंण स्थाई राजधानी के लिए हवन यज्ञ किया । यात्रा दल ने नन्दप्रयाग में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्रसाद बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए स्थायी राजधानी गैरसैण की मांग के आन्दोलनकारी प्रवीण सिंह काशी ने कहा कि पहाड़ की राजधानी गैरसैंण बनना ही राज्य निर्माण के शहीदों और उत्तराखंड की जनता का संकल्प है। जन सभा को नगर पंचायत नन्दप्रयाग के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र शेखर पल्लव ने भी सम्बोधित किया। पदयात्रा में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य बीरेंद्र सिंह मिंगवाल ,बिक्रम सिंह नेगी, कुलदीप सिंह भगतसिंह वत्र्वाल ,दीपक फर्सवाण चमोली, दिनेश बहुगुणा टिहरी, मोहित कुकरेती (देहरादून,) योगेन्द्र राम (धारचूला पिथोरागढ़,) अरविन्द हटवाल (ऋषिकेश, ) के साथ नरेन्द्र सिंह कठैत हरिकृष्ण भट्ट कांग्रेस प्रदेश महामंत्री, बीरेंद्र सिंह रावत कांग्रेस जिलाध्यक्ष चमोली, लक्षमण बिष्ट गुड्डू राजा, शैलेन्द्र बिष्ट,भारत भूषण, मुकेश कुमार, अशोक सिंह, बिजेंद्र सिंह, कैलाश राई, मनवर सिंह, शैलेंद्र पंवार अध्यक्ष नगर पालिका जोशीमठ, प्रमोद बिष्ट, हरीश भण्डारी, प्रभाकर भट्ट, प्रकाश रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, राकेश नेगी, प्रमोद बिष्ट प्रधान सिरोली, देवेन्द्र रावत, भी शामिल हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *