गैरसैंण स्थाई राजधानी के लिए पदयात्रा शुरू

Spread the love

चमोली। गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग को लेकर चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर से आन्दोलनकारी प्रवीण काशी के नेतृत्व में पद यात्रा शुरू हो गयी है। शुक्रवार को गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर से पदयात्रा को जिला बार संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंह रावत ने पद यात्रियों के हाथ में तिरंगा देकर हरी झंडी दिखायी। गैरसैंण स्थाई राजधानी और एक राज्य एक राजधानी के नारों के साथ यह पद यात्रा शुरू हुयी। इस पद यात्रा टीम का नेतृत्व आन्दोलनकारी युवा प्रवीण सिंह काशी कर रहे हैं। गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग के लिये इस पद यात्रा में नंगे प्रवीण सिंह काशी, बीरेंद्र सिंह मिंगवाल, विक्रम सिंह नेगी, कुलदीप सिंह बिष्ट, अरविंद हटवाल, भगत सिंह वर्त्वाल, दीपक फर्स्वाण, दिनेश बहुगुणा टिहरी, मोहित कुकरेती (देहरादून), आयुष धामी (हल्द्वानी,) चल रहे हैं। पद यात्रा शुरू करने से पूर्व पद यात्रियों ने गोपीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना और हवन किया । गोपीनाथ के पुजारियों ने पद यात्रियों के हाथों से पूजा करवाई । इस अवसर पर बार संघ के अध्यक्ष भरत सिंह रावत ,गजेन्द्र सिंह बिष्ट, उत्तराखंड राज्य आन्दोलन कारी मनीष नेगी, भगत वर्त्वाल, बिनीता देवी, अनिता देवी, ऊषा रावत, अनुराग पोखरियाल, योगेन्द्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे। पद यात्रा शुरू करने से पूर्व पद यात्रियों ने सभा का आयोजन भी किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *