लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत में बीते शुक्रवार सायं से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार दोपहर तक जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। चम्पावत में हुई लगातार बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। यहां शुक्रवार सायं करीब साढ़े छह बजे से बारिश शुरू हुई। तेज बारिश से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश ने शुक्रवार शाम को गोलज्यू मेले में चल रही व्यापारिक गतिविधियों पर भी खलल डाला। तेज बारिश की वजह बड़ी संख्या में लोग बगैर खरीदारी के घरों को लौटने को मजबूर हुए। इससे बाहरी क्षेत्रों से आए व्यापारियों के व्यापार में असर पड़ा। रात भर हल्की बारिश जारी रही। शनिवार सुबह भी बारिश ने थमने का नाम नहीं लिया। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बेहद कम संख्या में बाजार पहुंचे। इससे बाजार में सुनसानी छाई रही। बाजार में सुनसानी छाने से व्यापारी मायूस दिखाई दिए। बारिश की वजह से कई जगहों पर नालियां चोक हो गई। इससे नाली का पानी सड़क में आ गया। इस वजह से पैदल आवाजाही करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *