भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिमाचल का एक भी नेता शामिल नहीं, पंजाब को मिल गई जगह

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी का बहुप्रतीक्षित सांगठनिक पुनर्गठन करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नए केंद्रीय पदाधिकारियों की आज घोषणा कर दी, जिनमें नौ महिलाएं एवं दो मुस्लिम शामिल हैं। नई टीम में हिमाचल के किसी भी नेता का नाम शामिल नहीं है। यानी कि हिमाचल को इसमें जगह नहीं मिली है।
राज्यबार बात करें तो छत्तीसगढ़ से तीन, राजस्थान से तीन, मध्य प्रदेश से तीन, उत्तराखंड से एक, झारखंड से दो, बिहार, दिल्ली, केरल, तेलंगाना और पंजाब से दो-दो, असम, ओडिशा और नागालैंड से एक-एक नेता को कार्यकारिणी में जगह दी गई है, जबकि सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से सात नेताओं को नई टीम में स्थान मिला है।
पार्टी महासचिव एवं केंद्रीय कार्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने आज सुबह यह सूची जारी की, जिसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, सहसंगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं। इन पदाधिकारियों में नौ महिलाएं हैं। राष्ट्रीय महासचिवों में इस बार किसी महिला को स्थान नहीं मिला है, लेकिन 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में पांच और 13 राष्ट्रीय सचिवों में चार महिलाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *