गोल्डन कार्ड का नहीं मिल रहा कोई लाभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सेवानिवृत्त वन अधिकारी व कर्मचारी कल्याण समिति ने गोल्डन कार्ड का विरोध किया है। कहा कि इस योजना से कर्मचारी व अधिकारियों को किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिल रहा। इस दौरान समिति ने क्षेत्र के विकास के लिए बीस सितंबर को होने वाले चक्काजाम को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। कहा कि शहर के विकास के मुद्दे को लेकर समिति कोटद्वार बचाओ संघर्ष समिति के साथ है।
रविवार को पनियाली स्थित अरण्य सभागार में समिति की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि गोल्डर कार्ड का लाभ किसी भी प्रकार से नहीं मिल रहा है। गोल्डन कार्ड के नाम पर केवल पेंशन से कटौती की जा रही है। गोल्डन कार्ड से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का प्रत्यक्ष रूप से कोई लाभ नहीं हो रहा है। ऐसे में सरकार को पेंशन कटौती बंद करनी चाहिए। इस दौरान वक्ताओं ने 20 सितंबर को कोटद्वार बचाओ आंदोलन के तहत चक्का जाम व बंद का भी समर्थन किया गया। कहा कि इस आंदोलन पर समिति अपना पूरा सहयोग देगी। शहर के हर मुद्दे को लेकर समिति गंभीरता से कार्य कर रही है। इस मौके पर इस मौके पर समिति के अध्यक्ष आरपी पंत,धीरजधर बछुवाण, रमेश चंद्र भारती, भारत सिंह सजवाण, केसीराम निराला, जगत सिंह, सुरेश चंद्र मधवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *