प्रज्वल रेवन्ना ही नहीं, और भी लोग हैं इसमें शामिल; सेक्स स्कैंडल पर देवगौड़ा ने तोड़ी चुप्पी

Spread the love

बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने अपने पोते और जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि इसमें कई और लोग शामिल हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ह्लइस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मैं उनका नाम नहीं लूंगा।प्रज्वल के खिलाफ आरोपों पर यह देवेगौड़ा की पहली प्रतिक्रिया है। ऐसा माना जा रहा है कि जेडीएस सांसद फिलहाल जर्मनी में हैं। एक समाचार चेनल से बात करते हुए देवगौड़ा ने यह भी कहा कि उनके पोते के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, ह्लप्रज्वल के खिलाफ कार्रवाई होगी। लेकिन रेवन्ना के संबंध में लोगों ने देखा है कि उनके खिलाफ क्या किया गया है। उन्हें अदालत में जमानत मिल गई और एक और आदेश लंबित है।हइस महीने की शुरुआत में रेवन्ना को कर्नाटक पुलिस ने कथित तौर पर एक महिला का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें हाल ही में जमानत दी गई थी। इस बीच जेडीएस नेता ने पीड़ितों के लिए आर्थित मुआवजे की भी मांग की और कहा कि एचडी कुमारस्वामी पहले ही ऐसी मांग उठा चुके हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी देवेगौड़ा के छोटे बेटे और प्रज्वल के चाचा हैं।
जन्मदिन समारोह नहीं
चेनल की रिपोर्ट के मुताबिक, देवेगौड़ा विवाद के मद्देनजर अपना जन्मदिन मनाने के मूड में नहीं हैं और उन्होंने समारोह रद्द कर दिया है। आज उनका 91वां जन्मदिन है। हासन से सांसद प्रज्वल के खिलाफ आरोपों की जांच कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा गठित कर्नाटक पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *