प्रसिद्घ समाजसेवी पद्मश्री अवधेश कौशल का निधन, दून में ली अंतिम सांस

Spread the love

देहरादून । प्रसिद्घ समाजसेवी व पद्मश्री से सम्मानित अवधेश कौशल का मंगलवार तड़के निधन हो गया। देहरादून के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 87 वर्ष के थे । गैर सरकारी संगठन श्रूरल लिटिगेशन एंड एनलाइटनमेंट केंद्रश्(रूलक) के संस्थापक कौशल ने शिक्षा, पर्यावरण और मानवाधिकारों के लिए जीवनभर काम किया।
बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थे और सोमवार से उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद आज तड़के पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
पद्मश्री अवधेश कौशल के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया। वहीं, उनके निधन से सामाजिक संगठनों में भी शोक की लहर है। सामाजिक हितों को लेकर सदैव संघर्षशील रहे प्रसिद्घ समाजसेवी पद्मश्री से अलंत श्री अवधेश कौशल जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *