श्रीनगर में 7 दुकान संचालकों को नोटिस जारी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : चारधाम यात्रा को लेकर श्रीनगर में शनिवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा फायर सिस्टम ठीक न होने पर 7 दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया। वहीं खाद्य विभाग द्वारा 2 प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने भी जांच के लिए भेजे गए। पर्यटन विभाग द्वारा होटलों के मानक पूरे न होने पर 6 होटलों को नोटिस जारी किया गया। नगर निगम द्वारा 7 लोगों का सफाई न मिलने पर चालान कर 3500 रुपये अर्थदंड वसूला गया। इस मौके पर तहसीलदार धीरज राणा,मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र सिंह खाती, एफएसओ अजब सिंह रावत, खाद्य आपूर्ति अधिकारी विजय डोभाल, नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी शशि पंवार मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *