कोटद्वार की दो सहित सात मदिरा दुकानों को नोटिस जारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा आज जनपद की सात मदिरा की दुकानों बिलखेत, अगरोड़ा, लैंसडौन, डाडामण्डी, कोटद्वार-2 दुर्गापुरी, सतपुली एवं रेलवे स्टेशन कोटद्वार को माह जून, जूलाई, अगस्त, सितम्बर व अक्टूबर के बकाया राजस्व को मय पेनाल्टी/दण्डात्मक ब्याज 30 अक्टूबर तक जमा करने के नोटिस जारी किये गये है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यदि 30 अक्टूबर तक मदिरा दुकानों के अनुज्ञापी द्वारा बकाया राजस्व जमा नहीं किया जाता है तो उसका लाईसेंस 31 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक तीन दिन निलम्बित रहेगा अर्थात् दुकान बन्द रहेगी और यदि 2 नवम्बर तक भी बकाया राजस्व जमा नही किया जाता है तो उनका अनुज्ञापन (लाईसेंस) निरस्त कर दुकान का पुर्नव्यवस्थापन किया जायेगा एवं बकाया राजस्व व पुर्नव्यवस्थापन में हुई राजस्व हानि को वर्तमान अनुज्ञापी से भू-राजस्व की भांति वसूल करने के लिए उनके विरूद्ध वसूली प्रमाण पत्र निर्गत कर दिये जायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *