ड्यूटी से नदारद शिक्षकों को भेजा नोटिस

Spread the love

काशीपुर। दो प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक पिछले काफी समय से ड्यूटी से नदारद हैं। एक शिक्षक डेढ़ साल तो दूसरा तीन माह से ड्यूटी नहीं आ रहा है। उपशिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। इसके बाद भी ड्यूटी नहीं आने पर निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी है। पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। मार्च से राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवलपुर में तैनात पंकज कुमार न तो स्कूल ही आये और न ही बीआरसी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे साल विभागीय अफसर उनका इंतजार करते रहे। इसके अलावा इस वर्ष माह जुलाई से राजकीय प्राथमिक विद्यालय उमरपुर में तैनात शिक्षक गजानंद भी लापता हैं। दोनों शिक्षकों के लापता होने से स्कूल के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उपशिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी ने बताया कि दोनों शिक्षकों को तीन दिन के भी तर अपनी योगदान रिपोर्ट देने का नोटिस दिया गया है। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *