आठ प्रतिष्ठानों को नोटिस, पांच खाद्य नमूने जांच को भेजे

Spread the love

हल्द्वानी()। अनियमितता की शिकायत मिलने पर सोमवार को खाद्य संरक्षा विभाग ने जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान फूड हेंडर्स के मेडिकल सर्टिफिकेट न होने पर विभाग की ओर से आठ प्रतिष्ठानों को नोटिस थमाया गया है। साथ ही दूध-पनीर, मावा व तेल के कुल पांच नमूने जांच को भेजे हैं। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर में छापेमारी की गई। 15 होटल व रेस्टोरेंट के चेकिंग की गई। आठ प्रतिष्ठानों में फूड हेंडर्स के मेडिकल सर्टिफिकेट न होने पर नोटिस दिया गया है। 10 दिन में जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। दूध, पनीर और मावा के पांच उत्पादों के नमूने भी लिए गए। जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *