यात्रा मार्ग पर छह दुकानदारों को नोटिस

Spread the love

 

चमोली। तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य संरक्षा अधिकारियों द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर होटलों और ढाबों का निरीक्षण किया। मौके पर बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचने पर छह को नोटिस जारी किया गया। जबकि दो नमूने जांच के लिए भेजे। चमोली जिले के खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खां ने बताया कि रविवार को कमेड़ा से कर्णप्रयाग के बीच डेढ़ दर्जन होटल, ढाबा, किराना, चाय की दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 6 व्यापारियों को बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बिक्री करने पर नोटिस जारी करने के साथ ही एक हफ्ते में जबाब तलब किया गया है। संतोषजनक जबाब न मिलने पर कोर्ट केस किया जाएगा। सिमली के दुग्ध उत्पादन इकाई का सघन निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री अमृत आंचल योजना के तहत बच्चों को वितरित होने वाले सुगंधित मीठा दूध पाउडर के गुणवत्ता जांच हेतु दो नमूने जांच के लिए भेजे गए है। गैरसैंण रोड पर की गई कार्यवाही में कोल्डड्रिंक के सैंपल लिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *