रिस्पना से सटी बस्तियों में 150 को थमाए नोटिस

Spread the love

देहरादून। नदियों के किनारे अवैध रूप से बसें लोगों को नोटिस भेजने की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को एमडीडीए ने रिस्पना नदी से सटी बस्तियों में 150 नोटिस भेजे हैं। नदियों के किनारे कुल 412 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। सभी को नोटिस देने का काम शुक्रवार तक पूरा हो जाएगा। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि नदी किनारे की बस्तियों में जो घर अवैध रूप से बने हैं, उनको नोटिस भेजे जा रहे हैं। सभी को अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। यदि किसी का निर्माण मार्च 2016 से पहले का है तो उनको इसके साक्ष्य देने पड़ेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *