मांस विक्रेताओं को थमाए नोटिस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से क्षेत्र में अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठान व मांस विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले मांस विक्रेताओं को नोटिस दिया गया।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी करने हुए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मांस विक्रेताओं की दुकानों में भी छापेमारी की गई। जिसमें से कई मांस विक्रेता नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। टीम ने इन मांस विक्रेताओं को नोटिस थमाते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कहा कि दुकानों में काले शीशे लगे होने चाहिए। दुकान के साथ ही इसके आसपास सफाई पर ध्यान दें। वहीं, मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों को भी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। कहा कि यदि खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की कमी पाई जाती है तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *