व्यापारियों को थमाए नोटिस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला पंचायत की ओर से मालनी मार्केट व गोल मार्केट में अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को नोटिस दिया गया है। जल्द अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
मालूम हो कि मालनी मार्केट व गोल मार्केट में कई व्यापारियों ने सड़क तक अतिक्रमण किया हुआ है। जिससे आमजन को पैदल चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में कई व्यापारियों ने इसकी शिकायत प्रशासन से भी की थी। ऐसे में अब जिला पंचायत ने पचास व्यापारियों को नोटिस थमाया है। नोटिस में जल्द अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *