स्पेलिंग जीनियस व मैथ्स विजार्ड में नौर संकुल का रहा दबदबा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : स्पेलिंग जीनियस व मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता विकासखंड कीर्तिनगर में नौर संकुल का दबदबा रहा। इस प्रतियोगिता में संकुल नौर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सांकरौं के पीयूष भट्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही इसी विद्यालय के अभिषेक रावत भी मैथ्स विजार्ड में जनपद हेतु चयनित हुए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह नेगी, राप्राशि संघ के अध्यक्ष धमेंद्र रावत, जूनियर संघ के अध्यक्ष किशोर सजवाण, शिक्षिका प्रीति कठैत, कृष्ण बाला, बीआरसी रमेश रौथाण, जीआर काला, विक्रम कठैत, कुलदीप नेगी, सुरेश डोभाल, रतन सिंह बलूड़ी आदि ने 2017 से लगातार विद्यालय के छात्रों के चयन पर खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *