जिला अस्पताल में अब तीमारदारों के लिए बना रैन बसेरा

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को अब रहने के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। अब डीएच में मरीजों को लेकर आए तीमारदारों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला अस्पताल में पेयजल निर्माण विभाग ने 30 लाख की लागत से दो मंजिले रैन बसेरे का निर्माण किया है। यहां अस्पताल में भर्ती मरीज की तीमारदारों के रहने के लिए किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं थी। मरीजों को जमीन और गैलरी में सोना पड़ता था। रैन बसेरे के बनने से अब मरीजों के साथ तीमारदारों को मरीजों की देखभाल करने में दिक्कत नहीं आएगी। रैन बसेरे में 12 लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है। इस भवन में 12 लोगों के रहने की व्यवस्था है। जिला अस्पताल में 60 बेड संचालित हो रहे हैं। सीएमओ ड़क केके अग्रवाल ने बताया कि रैन बसेरा बनकर तैयार है। बिजली का कनेक्शन देना बाकी है। शीघ्र ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *