अब जम्मू कश्मीर में धारा 370 कभी नहीं लौटेगी : धामी

Spread the love

– कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीएफ सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर के बसोहली विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब जम्मू कश्मीर में धारा 370 कभी नहीं लौटेगी। कहा कि कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीएफ सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है। जम्मू कश्मीर में अपने प्रचार के लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष को आडे हाथों लिया। कहा कि धारा 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ जम्मू कश्मीर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। कहा कि जम्मू कश्मीर में किसानों के लिए आठ हजार करोड़ की योजनाएं चलाई जा रही हैं। पौने तीन लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को पक्के मकानों की सौगात दी गई है। 72 लाख लोगों को हर महीने निशुल्क राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे देवभूमि उत्तराखंड से आए हैं, जहां हर स्थान में देवों का वास है। बसोहली क्षेत्र भी मंदिरों के स्थान के रूप में जाना जाता है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह को अपना समर्थन देकर अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आह्वान किया। कहा कि इस क्षेत्र में कई प्रत्याशी जनता से वोट मांगने आ रहे हैं, लेकिन उनके चरित्र से जनता भली भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने धारा 370 और 35ए पर कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का समर्थन करके स्पष्ट कर दिया है इन दोनों दलों की सोच हमेशा से राष्ट्रविरोधी शक्तियों के जैसी रही है। जनता इन दलों की सच्चाई की जान चुकी है। जम्मू कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार, परिवावाद, अलगाववाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियों को जड़ से उखाड़ कर फेंकने वाले हैं। उन्होने कहा कांग्रेस उस पार्टी से गठबंधन करती है जो लोग जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से वार्ता करने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के रहते हुए विपक्ष का कोई भी देश विरोधी षड्यंत्र काम नहीं आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *