अब 24 दिसंबर को लेगेगी कार्डियो ओपीडी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : मेडिकल कालेज के टीचिंग बेस चिकित्सालय में 17 दिसंबर रविवार को लगने वाली कार्डियो ओपीडी स्थगित रहेगी। एवज में अब 24 दिसंबर रविवार को कार्डियो ओपीडी लगेगी। यह जानकारी बेस चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डा. अजेय विक्रम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड चैप्टर कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया की बैठक होने की वजह से वरिष्ठ कार्डियोलाजिस्ट डा. अमर उपाध्याय बैठक में मौजूद रहेंगे। जिससे कार्डियो संबंधी ओपीडी 17 दिसंबर को स्थगित रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्डियो ओपीडी चौथे रविवार यानि 24 दिसंबर को बेस अस्पताल में लगेगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *