जीएसपीएस सिस्टम से होगा अब गन्ना क्षेत्र का सवेर्रू बहुगुणा

Spread the love

रुद्रपुर। प्रदेश के गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि इस बार गन्ना क्षेत्र का सर्वे जीपीएस सिस्टम से कराया जाएगा। इसके लिए उनकी ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे किसानों की अनियमितताओं की शिकायतें दूर होंगी और गन्ने का वास्तविक रकबा सामने आएगा। बुधवार की शाम गन्ना समिति व गन्ना परिषद के कर्मचारियों ने गन्ना व चीनी उद्योग मंत्री का सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अफसरों से कहा कि सितारगंज चीनी मिल किन हालातों के कारण बंद करनी पड़ी थी यह सब जानते हैं, लेकिन भविष्य में मिल में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गन्ना किसानों की अनदेखी करने वाले अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार तीन प्रतिशत गन्ने का रकबा बढ़ा है। किसान अधिक से अधिक गन्ना लगाकर रकबा बढ़ाएं। चीनी मिलों को सही ढंग से चलाने की जिम्मेदारी उनकी रहेगी। गन्ना मंत्री ने कहा इस बार चीनी मिलों की मरम्मत समय से पहले पूरी करने के लिए आदेश किए जा रहे हैं। वहीं गन्ना समिति व गन्ना परिषद बोर्ड के पदाधिकारियों ने कहा कि समिति के कर्मचारियों को ढाई वर्ष से वेतन आदि भुगतान नहीं मिल पाया था। गन्ना मंत्री ने 57 लाख का भुगतान कर कर्मचारियों का मार्च तक का वेतन दे दिया है। इसके लिए गन्ना मंत्री के आभारी हैं। उन्होंने मौजूद गन्ना किसानों से अपील की कि आगामी सत्र में मिल को चलाने के लिए और अधिक गन्ना लगाएं। कहा कि सितारगंज चीनी मिल का 4 मार्च तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। शासन ने सितारगंज के गन्ना किसानों के भुगतान 8 करोड़ अवमुक्त किये हैं। आश्वस्त किया कि गन्ना किसानों को शेष 20 करोड़ का बकाया भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा। यहां अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह लाडी, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन उपकार सिंह बल, गन्ना परिषद के अध्यक्ष लक्खा सिंह, गन्ना समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पलविंदर सिंह औलख, खतीब अहमद, कमल जिंदल, विजय सलूजा, आदेश ठाकुर, जया जोशी, सुमन राय, गुरविंदर सिंह, अनिरुद्घ राय, अमित सलूजा, उमाशंकर दुबे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *