जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बुधवार को गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव पौड़ी रेंज के ढांढरी, चंदोला रांई, गडोली, थली, रेवड़ी, भिताई गांव के ग्रामीणों ने डीएफओ को ज्ञापन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बीते 21 नंवबर को ग्रामसभा ढांढरी में गुलदार ने एक महिला को हमला कर घायल कर दिया था जिसके बाद से क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। विभाग ने यहां पर गुलदार को कैद करने के लिए पिंजरे भी लगाए लेकिन आज तक गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है। अब चंदोला रांई के निकट दो भालूओं की चहलकदमी दिखाई दे रही है। डीएफओ महातिम यादव ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर विनोद दनोसी, गौरव चंदोला, विकास भंडारी, शुभम, प्रमोद आदि मौजूद रहे।