धरातल पर दिखे एनएसएस की गतिविधियां

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल मंडल माध्यमिक अपर शिक्षा निदेशक डा. एसबी जोशी ने शिक्षण संस्थानों को एनएसएस की गतिविधियों को लेकर गंभीरता दिखाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जितनी भी गतिविधियां हो रही हैं वह धरातल पर नजर आनी आवश्यक है।
माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मण्डल की राष्ट्रीय सेवा योजना संचालित करने वाली शिक्षण संस्थाओं की राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज श्रीनगर में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में गढ़वाल मण्डल माध्यमिक अपर शिक्षा निदेशक डा. एसबी जोशी ने कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया कि मण्डल प्रकोष्ठ द्वारा जारी वार्षिक कार्य योजना के अनुसार एनएसएस की गतिविधियों को इस प्रकार क्रियान्वित करें कि वे धरातल पर दिखाई दें। कहा कि वार्षिक कार्य योजना के अनुसार प्रत्येक माह कार्यक्रम योजना बद्ध तरीके से किये जाएं ताकि वे धरातल पर दिखाई दें। उन्होंने कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन शीतकालीन अवकाश अवधि में ही होने चाहिए। जिससे विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। एनएसएस के गढ़वाल मण्डल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए स्वयं सेवी नामांकन बजट आवंटन व बी एवं सी प्रमाण पत्र परीक्षा के परीक्षाफल की जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमनलता पंवार ने बताया कि रासेयो विद्यार्थियों को समाजसेवा और राष्ट्रसेवा का अवसर प्रदान करती है। बैठक में जनपद उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर उत्तरकाशी की जिला समन्वयक हंसी जोशी, रुद्रप्रयाग के डा. नंदकिशोर, चमोली के जगदीश लाल टम्टा, टिहरी के डा. पीसी पैन्यूली, डा. त्रिलोक चंद सोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *